वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के समर्थन में सीजेपी की ओर से प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए वाराणसी में भी शनिवार को अलर्ट रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। हालांकि यहां किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। न ही कोई हिरासत में लिया गया। हालांकि शहर में पुलिस अलर्ट पर रही। वहीं राजमार्गों पर बड़े मालवाहकों पर भी निगरानी रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शहर में जिला मुख्यालय पर, जवाहर नगर स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय एवं इस ओर जाने वाले मार्ग तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दिल्ली प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, कई घरों में नजरबंद देर शाम तक पुलिस को अलर्ट पर रखा गया। वहीं साइबर सेल की टीम सोश...