Varanasi News: दिल्ली की फाइनेंसियल कंसल्टेंसी के नाम पर देते थे झांसा
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज के शाही टॉवर बिल्डिंग के दो मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से गुरुवार रात गिरफ्तार 11 युवकों, 21 युवतियों को भेलूपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। युवतियों को 25-25 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर जमानत मिल गई। जबकि संचालकों एवं अन्य युवकों को जेल भेज दिया गया। संचालक सेबी में पंजीकृत दिल्ली की फाइनेंसियल कंसल्टेंसी 'एनकेडी ऐंड एसोसिएट्स' के नाम पर झांसा देते थे। आरेपियों के पास से 55 मोबाइल फोन, तीन कूटरचित आधार कार्ड, एक डीएल, तीन लैपटाप एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यह जानकारी दी। बताया कि तीन युवक इस सेंटर को संचालित करते थे। इनमें दो सगे भाई चंदौली के नोनार तुलसी आश्रम (सकलडीहा) निवासी सतीश और विनय मौर्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.