वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। डर्बी शायर क्लब की ओर से पितरकुंडा में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मछलियों को चारा खिलाया गया। अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि वह भारत के पहले अभिनेता थे, जिनको सबसे ज्यादा फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। इन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण से नवाजा गया। गुफरान अहमद, बल्ले शर्मा, मोहम्मद राजू, करीम अंसारी, इम्तियाज अहमद, इश्तियाक अंसारी, राहुल राजभर, उत्सव राजभर, जावेद हुसैन, गोपाल यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...