वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर बुधवार को अभिषेक-पूजन हुआ। भगवान पार्श्वनाथ को पांडुक शिला पर विराजमान कर अष्टद्रव्य पूजन हुआ। तत्पश्चात मूलनायक प्रतिमा का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। मुनि धर्मसागर एवं भावसागर महाराज के सान्निध्य में विधिपूर्वक पूजन एवं अभिषेक संपन्न हुआ। 1008 लड्डुओं से अभिषेक किया गया। श्रीदिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन, अध्यक्ष आरसी जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, सह-उपाध्यक्ष विनोद जालीवाले, समाज मंत्री विनोद जैन, राहुल जैन, पवन जैन, किशोर जैन एवं आशीष आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निर्मल सेवा सदन से निकली पार्श्वनाथ की पालकी यह भी पढ़ें- Hapur News: तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर दिगंबर जैन मंद...