Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण : लंगड़ा हाफिज मस्जिद की दुकानों पर चला हथौड़ा
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आ रही नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद के चिह्नित हिस्से में बनी दुकानों पर सोमवार को हथौड़ा चला। ध्वस्तीकरण की पहल मस्जिद प्रबंधन कमेटी की ओर से की गई। पहले चरण में मस्जिद में नीचे बनी दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हुआ है। इसके पूर्व प्रभावित दुकानदारों को खाली करा दिया गया था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नई सड़क से दालमंडी में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि परियोजना के अंतर्गत 187 भवनों में छह मस्जिदें भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी ने लगभग सभी भवनों का क्रय कर लिया है। अब तेजी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक 181 निजी भवनों में से 140 को तोड़ दिया गया है। शेष 35 पर कार्य चल रहा है। जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.