Varanasi News: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: फोर्स बढ़ी, लाउडहेलर से किया सचेत
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी। दालमंडी में भवन ध्वस्तीकरण के दौरान मंगलवार को ईंट गिरने से बैग व्यापारी की मौत के बाद बुधवार को सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए। पीएसी और पैरामिलिट्री के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। कुछ छूटी गलियों को भी बैरीकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण वाली जगहों पर पीडब्ल्यूडी के कर्मी लाउडहेलर से हर आने-जाने वाले व्यक्ति को सावधान करते रहे। दालमंडी में इस समय 50 भवनों के शेष हिस्सों का एक साथ ध्वस्तीकरण चल रहा है। इसी दौरान मंगलवार को बैग व्यापारी परवेज खान के सिर पर ईंट गिर गई थी जो उनकी मौत की वजह बन गई। इस देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और पीडब्ल्यूडी की ओर से सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए गए। खासकर कर्मचारियों ने लाउडहेलर से आने-जाने वालों को ध्वस्तीकरण के मद्देनजर सावधान किया। इस कड़ी में बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.