वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ा करने के लिए शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने सात अवैध भवन ध्वस्त कर दिए। इन भवनों के स्वामियों को गुरुवार को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। ध्वस्तीकरण में मशीनों संग लगभग 200 मजदूर भी लगाए गए। वीडीए के अफसरों के मुताबिक सीके 40/74-75, सीके 69/04, सीके 40/73, सीके 43/148, सीके 42/105, सी 1/20 और सीके 67/31 भवनों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर नितिन सिंह, वीडीए, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों समेत पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। पूरी कार्रवाई की ड्रोन से निगरानी की गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पांच मस्जिदों और 52 भवनों के शेष हिस्से ढहाए बता दें कि दालमंडी मार्ग का लगभग 221 करोड़ से चौड़ीकरण होना है। यहां ...