Varanasi News: दालमंडी ध्वस्तीकरण में दुकानदार जख्मी
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दालमंडी चौड़ीकरण के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण के बीच बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे एक दीवार गिर गई। इसमें एक दुकानदार घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दालमंडी चौक में मकान संख्या सीके 43/172 में भवन स्वामी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को ध्वस्त करा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पास में खड़ा एक दुकानदार चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चौक के काशीपुरा बलुआ गली निवासी 35 वर्षीय जावेद हाशमी के रूप में हुई है। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसको श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.