Varanasi News: दानबहादुर बाबा का सालाना उर्स
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: लोहता। कोटवां गांव के मुस्लिमपुरा मोहल्ले में दान बहादुर बाबा का सालाना उर्स गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन भोर में गुस्ल, दोपहर में कुरानख्वानी और शाम को गागर चादर का सिलसिला शुरू हुआ। वह देर रात तक चलता रहा। जायरीनों ने बाबा के अस्ताने पर नियाज फातिहा पढ़ी। उर्स मेले में जगह-जगह झूला-चर्खियां लगी थीं। महिलाओं-बच्चों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। रात 10 बजे जलसा शुरू हुआ। मेला कमेटी के रिजवान अहमद, यासीन अंसारी, हाजी अब्दुल हई ने चादरपोशी में लोगों का सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.