Varanasi News: दानगंज में मिक्स्चर मशीन से कुचला साइकिल सवार
वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: दानगंज, संवाद। दानगंज बाजार में गुरुवार सुबह सीमेंट मिक्स्चर मशीन से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार बाजार में ठेले पर दुकान लगाकर गृहस्थी चलाता था। चोलापुर के जैरामपुर सरैयां निवासी 45 वर्षीय नखरू राजभर उर्फ कल्लू गुरुवार सुबह साइकिल से किसी काम से दानगंज बाजार की ओर जा रहा था। उसके साथ एक और व्यक्ति था। हाइवे पर सड़क पार करने के लिए वह रुका था। साइकिल के कैरियर पर पीछे दूसरा व्यक्ति बैठा था। नखरू वाहनों के गुजरने का इंतजार कर रहा था। अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह लड़खड़ाकर गिर गया। मिक्स्चर मशीन के पिछले पहिए से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नखरू के परिवार में पत्नी पुम्मी देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.