Varanasi News: दांतों से खुलेगा उम्र और पहचान का राज
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) के सहयोग से बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय में शनिवार को सतत दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम एवं कार्यशाला हुई। दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व डीन प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि किसी व्यक्ति की उम्र के अनुमान लगाने से लेकर अज्ञात शव और कंकाल की पहचान करने तक में दांत अहम साक्ष्य बन सकते हैं। दांतों की बनावट और एक्स-रे जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से फॉरेंसिक जांच में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के सौ साल बाद भी दांत से शव की पहचान हो सकती है। मुख्य अतिथि बीएचयू कार्यकारिणी परिषद के सदस्य प्रो. यूपी शाही और आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने फॉरेंसिक दंत चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला। गोवा स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.