Varanasi News: दस कलाकारों की ओपन स्पेस प्रदर्शनी आरंभ
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी के घाटों पर 'वर्थ ऐंड वरशिप' शीर्षक से ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी बुधवार को आरंभ हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो.विजयनाथ मिश्र ने किया। डॉ. प्रियंका चंद्रा की देखरेख में आयोजित इस आउटडोर प्रदर्शनी में दस कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। कलाकारों में सिद्धार्थ, रामकुमार माहेश्वरी, आशिमा मेहरोत्रा, अनिल कुमार पटेल, स्वाति रंजन, दीपशिखा वर्मा, स्वाति झा, शालिनी सिंह, रितेक राज और सूरज वर्मा शामिल हैं। अस्सी घाट पर आरंभ हुई प्रदर्शनी 17 जुलाई तक तुलसी घाट, चेतसिंह घाट और अस्सी घाट पर भी लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.