Varanasi News: दशरथ को मूर्छित देख छाया सन्नाटा
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: शिवपुर। शिवपुर की ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार रात दशरथ सभा और कोपभवन की लीला हुई। श्रीराम के राजतिलक की घोषणा और उसके बाद कोपभवन में कैकेयी के वर मांगने के दृश्य ने लीला प्रेमियों को भावुक कर दिया। राजा दशरथ जब कैकेयी को मनाने कोपभवन में पहुंचे तो कैकेयी उनसे पूर्व में दिए गए दो वचनों को याद दिलाती हैं। पहले वर में भरत को राजगद्दी और दूसरे वर में श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनते ही राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। पूरी सभा में सन्नाटा छा जाता है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: शिवपुर, भोजूबीर की रामलीला एवं रामलीला में आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.