वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। छात्र नेता आशुतोष सिंह 'यीशु' के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सर सुंदरलाल अस्पताल में दलालों पर अंकुश लगाने तथा काउंटर बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. पुनीत को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने आयुष्मान काउंटरों की संख्या बढ़ाने, कार्डियोलॉजी ओपीडी को निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों ने दलालों एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर नियंत्रण तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत ओपीडी स्टाफ, नर्स एवं अन्य कर्मचारियों के प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नियमित रोटेशन/स्थानांतरण के साथ ही मरीजों को अनावश्यक रूप से एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजने की व्यवस्था की समी...