वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों तक हथियार पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार बबिता दर्शन-पूजन के बहाने मुंबई गई थी। तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की रहने वाली बबिता के पिता रामजतन का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बबिता के साथ उनकी बात कराई थी। इस दौरान बबिता ने बताया कि राधा ने बीमार होने का हवाला देते हुए मुंबई में दर्शन-पूजन करने की बात कही थी। बहन नीलम ने दावा किया कि फोन पर बातचीत के दौरान बबिता ने बताया कि मुंबई पहुंचकर होटल में रुकने के बाद उसे उसे समझ में आया कि यहां कुछ और मामला है। दोनों एक होटल में ठहरी थीं। वहां से तत्काल निकल पाना मुश्किल था। गिरफ्तार होने पर पुलिस ने परिवार के लोगों से उसकी बात कराई।...