Varanasi News: दरोगा ने कार से पहले मारी टक्कर फिर चौकी पर पीटा
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भोजूबीर तिराहे के पास दरोगा की कार से दूसरे वाहन में टक्कर लग गई। आरोप है कि दरोगा वाहन चालक को अर्दली बाजार चौकी लाया। कमरे में बंद कर पिटाई कर वीडियो बनाया। वाहन के बीमा फाइलिंग के नाम पर रुपये वसूले। प्रकरण में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है। बसनी के शुभम तिवारी के अनुसार वह एयरपोर्ट से शहर के बीच किराये पर वाहन चलाता है। एक यात्री को छोड़कर वापस एयरपोर्ट के लिए निकला था। भोजूबीर तिराहे के पास पीछे से दरोगा की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद दरोगा ने मारपीट की। उसे जबरदस्ती अर्दलीबाजार चौकी ले गया। वहां कमरे में बंद कर मारपीट की। सुलहनामा संबंधी वीडियो बनाया। लिखित में भी सुलह से संबंधित प्रार्थना-पत्र लिखवाया। उससे कार की बीमा के फाइलिंग के नाम पर तीन हजार रुपये वसूले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.