Varanasi News: दक्षिणमुखी काले हनुमानजी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। रामनगर दुर्ग में रविवार को श्रद्धालुओं ने दक्षिणमुखी काले हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। इससे लोगों को असुविधा नहीं हुई। बता दें कि दो साल पहले निर्धारित समय से पहले ही प्रवेश रोकने पर श्रद्धालुओं ने खूब हंगामा किया था। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। दुर्ग सुरक्षा अधिकारी कैप्टन राजेश शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने निर्धारित समय से पहले ही श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन कराया। अपराह्न तीन बजे दुर्ग का द्वार बंद होने के बाद लोगों ने हनुमानजी के जयकारे लगाए। मान्यता है कि दुर्ग में दक्षिणमुखी काले हनुमानजी का दर्शन करने से लोगों को असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। यह भी पढ़ें- Shamli New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.