Varanasi News: थार की टक्कर से तीन जख्मी
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। रिंग रोड फेज-1 के हरिहरपुर चौराहे (शिवपुर) पर सोमवार रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद पहुंचे एक ग्राम के प्रधान से पुलिस की नोकझोंक हो गई। पुलिस ने प्रधान को थाने में बैठा दिया। बाद में छोड़ दिया गया। पहड़िया निवासी विवेक कुमार थार से अपने घर लौट रहा था। हरिहरपुर चौराहे पर वाहन को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित हुई थार एक बाइक को टक्कर मारते हुए रिंग रोड के नीचे लुढ़क गई। घटना में बाइक सवार हटिया निवासी श्रेया, रोशनी यादव और दिनेश जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल भेजा गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने थार को क्रेन से किनारे करवाया। इसी दौरान गाजीपुर के एक ग्राम प्रधान पहुंचे। आरोप है कि दुर्घटना में एक पक्ष की ओर से उन्होंने पुलिस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.