Varanasi News: त्वरित समाधान अभियान में 13 शिकायतें दूर हुईं
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के त्वरित समाधान अभियान के दूसरे दिन 13 शिकायतें दर्ज हुईं। निगम प्रशासन ने दावा किया है कि सभी शिकायतों का चार घंटे में समाधान किया गया। 25 वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई इस सेवा में वाट्सएप नंबर पर 8601872601 शिकायत करनी है। प्रह्लाद घाट, बलुआबीर, गोला दीनानाथ, बिंदु माधव, शिवाला और ईश्वरगंगी वार्डों में जलकल से जुड़ी 8 शिकायतें मिलीं। विभाग के जेई मंगलदेव वर्मा, गौरव मिश्रा और दीपक कुमार की टीम ने सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी, पेयजल पाइप में लीकेज की समस्या का समाधान कराया। सिगरा और प्रह्लाद घाट में खुले नालों के कारण हादसे की आशंका संबंधी शिकायत पर टीम पहुंची। सिगरा में जलभराव की समस्या अधिशासी अभियंता नागेंद्र कुमार और ज्ञानचंद्र मौर्या ने दूर कराई। बंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.