Varanasi News: त्रिदेव मंदिर में पढ़ा गया दादी का मंगल पाठ
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शुक्रवार को लंका-दुर्गाकुंड मार्ग स्थित त्रिदेव मंदिर में राणी सती दादी का मंगल पाठ किया। लाल रंग के राजस्थानी परिधान में सजी सुहागिनों द्वारा पाठ से पूर्व मंदिर में प्रतिष्ठित तीनों विग्रहों का शृंगार किया गया। स्वदेशी फूलों से झांकी सजाई गई। गायिका सीमा केजरीवाल और अनीता तुलस्यान के नेतृत्व में हुए पाठ में 101 महिलाओं ने हिस्सा लिया। समाज की महिलाओं ने नृत्य करते हुए राणी सती दादी को चुनरी चढ़ाई। बधाई के रूप में टॉफी बांटी गई। तीनों विग्रहों के सम्मुख छप्पन भोग अर्पित किए गए। संयोजन में उषा तुलस्यान, सरिता सराफ, सरोज धानुका, शशि तुलस्यान, सरोज खेतान, मीरा अग्रवाल, सरिता त्रिपाठी, किरण तुलस्यान ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.