वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में त्योहार मनाने की अनुमति न मिलने पर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कला संकाय के डीन कार्यालय के सामने हंगामा किया। छात्र संकाय के मैदान में दशहरा और दिवाली पर आयोजन के लिए अनुमति लेने गए थे। हालांकि डीन कार्यालय से अनुमति न मिलने पर छात्र धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों से भी छात्रों को धक्कामुक्की हुई। छात्रों ने संकाय प्रमुख के साथ ही बीएचयू प्रशासन पर भी विद्यार्थियों के बीच भेदभाव करने का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप था कि बीएचयू परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग-अलग नियम अपनाए जा रहे हैं। कहा कि कुछ कार्यक्रमों के लिए बड़े सभागार उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जबकि दिवाली और होली जैसे त्योहारों के आयोजन के लिए कला संकाय का मैदान तक उपल...