Varanasi News: त्योहार के दिन भी मिठाई-मेवा के खरीदारों की उमड़ी भीड़
वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रक्षाबंधन के लिए राखी एवं मिठाई-मेवा और फलों की खरीदारी अमूमन पर्व के एक दिन पहले हो जाती है मगर इस बार ऐन त्योहार के दिन यानी शुक्रवार को आधे दिन के बाद तक खरीदारी चली। इससे शहर एवं देहात क्षेत्र के बाजार, चट्टी-चौरारों पर जाम की स्थिति बन गई थी। सुबह करीब 10 से 12 बजे तक राजघाट पुल वाहन किसी तरह निकल रहे थे। गुरुवार शाम छह बजे के बाद लगभग पौन घंटे तक हुई तेज बारिश ने बाजार को बहुत प्रभावित किया था। खासकर मिठाइयों की दुकानों पर उतनी देर के लिए लगभग सन्नाटा रहा जबकि वर्षा बंद होने के बाद जगह-जगह जलजमाव ने खरीदारों की राह रोक ली। यह भी पढ़ें- Kausambi News: त्योहार की खरीदारी और बारिश से शहर-कस्बों में जाम, परेशानी इसलिए बहुतेरे लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद पर्व के लिए जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.