वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। त्योहारी सीजन में इस समय शहर की हवा प्रदूषित है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 तक पहुंच गया है। शहर इस समय यलो जोन में है। इस समय यानी हृदय और सांस संबंधित रोगियों के लिए समस्या हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग और बच्चे बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। बनारस में इस समय सबसे ज्यादा मलदहिया क्षेत्र की हवा प्रदूषित है। यहां पर एक्यूआई 146 दर्ज किया गया है। मानक के अनुसार पीएम 2.5 साठ और पीएम 10 सौ होना चाहिए। भेलूपुर में मानक 2.5 मानक से दोगुना ज्यादा अधिकतम 112 और पीएम 10 मानक से दो गुना ज्यादा 200 दर्ज किया गया है। भेलूपुर में एक्यूआई 115 दर्ज किया गया है। यहां पर पीएम 2.5 मानक से करीब पांच गुना ज्यादा 292 और पीएम 10 दो गुना ज्यादा 244 दर्ज किया गया है। वहीं...