वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। त्योहारी सीजन में शहर की हवा प्रदूषित हो चली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 119 तक पहुंचने के कारण शहर यलो जोन में है। यह स्थिति हृदय और सांस के रोगियों के लिए सही नहीं है। डॉक्टरों की सलाह है कि बुजुर्ग और बच्चे बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। शहर में इस समय सबसे ज्यादा मलदहिया क्षेत्र की हवा प्रदूषित है। यहां एक्यूआई 146 दर्ज किया गया है। मानक के अनुसार पीएम 2.5 साठ और पीएम 10 सौ होना चाहिए। मलदहिया में मानक 2.5 मानक से दोगुना 112 और पीएम 10 मानक से दोगुना 200 दर्ज किया गया है। भेलूपुर में एक्यूआई 115 मिला। यहां पीएम 2.5 मानक से करीब पांच गुना ज्यादा 292 और पीएम 10 दो गुना ज्यादा 244 दर्ज हुआ है। वहीं अर्दली बाजार में एक्यूआई 115 रहा। यहां भी मानक से अधिक पीएम 2.5 और पीएम 10 रहा। ग...