Varanasi News: तेलुगु विभाग में 15 महीने बाद अब होगी प्रो. वेंकटेश्वरलु की वापसी
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में तत्कालीन तेलुगु विभागाध्यक्ष पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रो. बुदाती वेंकटेश्वरलु की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से आपराधिक मामले की जांच में राहत मिलने के बाद प्रो. वेंकटेश्वरलु की निलंबन वापसी पर बीएचयू निर्णय लेने की तैयारी में है। इस संबंध में सोमवार तक प्रोफेसर की बहाली का आदेश आ सकता है। पिछले वर्ष 28 जुलाई को बिरला चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रो. चल्ला श्रीरामचंद्र मूर्ति पर जानलेवा हमला किया था। बदमाशों ने प्रो. मूर्ति के दोनों हाथ तोड़ दिए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बी. भास्कर नाम के पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर हमलावरों और षड्यंत्रकारियों के नाम सामने आए। आरोपी ने तेलुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.