वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक तेज हवा संग गरज-चमक के साथ बूंदाबादी के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। मंगलवार सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए थे। अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में बनारस में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार और गुरुवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का संकेत है। गरज-चमक के साथ बूंदाबादी भी हो सकती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मौसम : आज से तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...