Varanasi News: तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी, केस
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा क्षेत्र की किशोरी को जौनपुर के युवक ने मारपीट करने और तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दी है। सिंधोरा पुलिस ने जौनपुर के औंका (बक्सा) निवासी अमन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिये दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद युवक कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी के मना करने पर युवक का व्यवहार बदल गया। वह मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद किशोरी ने उसका नंबर और सोशल मीडिया पर उसे ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। बात करने से मना करने पर मारपीट करने और तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.