वाराणसी, अक्टूबर 27 -- छावनी क्षेत्र में तेंदुए की तलाश Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छावनी क्षेत्र में तेंदुए की आहट से दहशत बरकरार है। तेंदुआ पकड़ने के लिए अब गोरखपुर से वेटनरी चिकित्सकों को बुलाया गया है। इस टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ इलाके में डेरा डाल दिया है। तेंदुए के पंजों के निशान, गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाकर उसे ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी है। हालांकि, पिछले चार दिनों के दौरान वन विभाग को सेंट मैरी स्कूल, 39 जीटीसी और नदेसर (छोटा कटिंग) में तेंदुआ के पद चिह्न नहीं मिले हैं। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में पांच एक्सपर्ट हैं। तीनों टीमों ने पहले उस प्वाइंट को चेक किया जहां तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद छावनी के जंगली इलाकों को खंगाला जा रहा है। स्कूल में 24 ...