Varanasi News: तेंदुआ की पूरी रात हुई खोजाई, पदचिह्न भी नहीं मिले
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छावनी स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ होने की आशंका के बाद वन विभाग ने गुरुवार की पूरी रात सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार को भी स्कूल के एक छोर से दूसरे छोर तक उसकी खोज हुई। चहारदीवारी के आसपास के हिस्से पर अधिक फोकस रहा, लेकिन तेंदुआ का पता नहीं चला। उसके पदचिह्न भी नहीं मिले। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग से निर्देश मिलने पर ही स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को स्कूल में लगे सीसटीवी कैमरे में एक बड़े आकार का जानवर नजर आया। वह तेंदुआ की तरह लग रहा था। इसकी सुरक्षा कर्मचारियों में स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी स्कूल पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.