Varanasi News: तीस साल बाद फिर लगी क्लास, ताजा हुई पुरानी यादें
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के 1996 बैच के पूर्व छात्रों की तीस साल बाद फिर से क्लास लगी। शिक्षकों ने सवाल पूछे और गलत जवाब पर दिखावटी डांट भी लगाई। रविवार को चौकाघाट स्थित एक होटल में हुए इस आयोजन में पुरानी यादों को ताजा करने के साथ पुराछात्रों ने नौ शिक्षकों का सम्मान भी किया। पुराछात्रों ने बेहतर भविष्य निर्माण करने के लिए अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। इसके बाद शिक्षकों स्वर्णलता, गीता सिंह, लता पांडेय, उषा दुबे, रीना मुखर्जी, आशा सिंह, केएन सिंह यादव, सीबी यादव और इंदिरा भास्कर का सम्मान किया गया। शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों की ठिठोली और शरारतों को याद किया। उन शरारतों को याद कर पूरे हॉल में खिलखिलाहट तैरती रही। कार्यक्रम में 90 के दशक की यादों, स्कूल फोटोग्राफ्स, संगीत, मनोरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.