वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर स्थित एलबीएस अस्पताल में मरीज को जल्दी दिखाने के लिए तीमारदार ने डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। जब तक सुरक्षा गार्ड उसे पकड़ने का प्रयास करते वह मरीज को लेकर भाग गया। मामले में सीएमएस ने रामनगर थाने में शिकायत कर तीमारदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रामपुर वार्ड संख्या 13 के निवासी कुछ लोग 32 वर्षीय शहीदा नाम की मरीज को लेकर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। उस समय डॉ. शशिकांत जैसर, सिस्टर और अन्य ड्यूटी पर थे। मरीज को देखने के लिए आउटडोर में तैनात डॉक्टर एनके सिंह को बुलाया गया। मरीज को देखने के बाद परिजनों को बताया गया कि मरीज की तबीयत ठीक है, घबराने की बात नहीं है। इस पर तीमारदार संतुष्ट नहीं हुए और डॉक्टर का कालर पकड़ लिया बीच बचाव करने वाले अन्य कर्मचारि...