वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में अगले सप्ताह तीन रोजगार मेले लगेंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से तीन नवंबर को जगतपुर इंटर कॉलेज, चार नवंबर को उमरहा बाजार स्थित क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल तथा पांच नवंबर को क्वीन्स कॉलेज में रोजगार मेला लगाया जाएगा। रोजगार मेला में 40 से अधिक कंपनियां अभ्यर्थियों को साक्षात्कार लेंगी। डिक्सन कंपनी, मदर्सन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, स्विगी, आईसीआईसीआई बैंक, साटा विकास प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट तथा कृष्णा मारुति सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में हाईस्कूल इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में ती...