Varanasi News: तीन दिन पहले बनी सड़क तोड़ने का विरोध
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बरेका पहाड़ी गेट के पास तीन दिन पहले ही बनी आरसीसी सड़क को तोड़कर नए सिरे से निर्माण पर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सड़क ठीक बनी थी, उसे दोबारा तोड़कर काम शुरू कर दिया गया। जब काम कर रहे लोगों ने बताया कि गलती से सड़क तोड़ दी गई है। यह निर्माण किसी दूसरी जगह होना था। स्थानीय लोगों ने जेई पूनम सिंह को फोन किया। उनके साथ हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में पूनम सिंह कह रही हैं कि सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद सड़क पर आरसीसी की ढलाई कराई जाएगी। इस मौके पर अमन यादव, पुष्पकला झा, साधना जायसवाल, सौरभ कुमार, राकेश, अरुण और योगेंद्र मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.