Varanasi News: तीज की पूर्व संध्या पर गुलजार रहे बाजार
वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। धर्मशास्त्रों में हरितालिका तीज सुहाग की रक्षा के प्रमुख व्रत के रूप में उल्लिखित है। इस बार सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत 14 सितंबर को रखेंगी। मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए कन्याएं भी व्रत करेंगी। व्रत की पूर्व संध्या पर रविवार को पूजन सामग्री के बाजार गुलजार रहे। शहर के सभी प्रमुख इलाकों में शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति, सुहाग की डलिया, फल-फूल के बाजार में तेजी रही। केले के खम्भे और मंडप की सज्जा के लिए अशोक और कामिनी की पत्तियों की भी खूब बिक्री हुई। इस वर्ष बिक रही शिव-पार्वती की कच्ची मिट्टी की मूर्ति के कुछ हिसों को रंग कर आकर्षक बनाया गया है। नैवेद्य के तौर पर अर्पित करने के लिए विभिन्न प्रकार के मेवे, ऋतुफल, मिष्ठान्न आदि भी खरीदे गए। मिठाई की दुकानों पर गोझिया की बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.