Varanasi News: तीजोत्सव के जरिए दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महिला कला केंद्र की सदस्यों ने तीजोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कजरी की मधुर धुनों पर महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेश कसेरा ने कहा कि हरितालिका तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, लोकगीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जोड़ना बेहद जरूरी है। कहा कि कसेरा महिला कला केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं कला का प्रदर्शन करने के साथ भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम में रीना बबलू कसेरा, लक्ष्मी वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.