वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। सोमवार और नागपंचमी के विशिष्ट संयोग में स्वयंभू तिलभांडेश्वर महादेव का रुद्राक्ष शृंगार हुआ। शृंगार में रुद्राक्ष के एक लाख 51 हजार दानों का उपयोग हुआ। बाबा को नोटों की माला भी पहनाई। भारत विकास परिषद काशी का संस्कृति सप्ताह रविवार को होटल क्लार्क्स में पूर्ण हुआ। संस्कृति सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले पुरुष एवं महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। काशी वंदन में सोमवार को नमो घाट पर युवा कलाकार स्वर्णप्रभा दास एवं स्मृति पांडेय ने भावपूर्ण भरतनाट्यम की युगल प्रस्तुति दी। पुष्पांजलि से शुरुआत कर आलारिपु और शब्द का प्रदर्शन किया। सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में सोमवार को अस्सी घाट पर उदीयमान कलाकार उदयन झा ने राग ललित में शास्त्रीय गायन किया। यह भी पढ़ें- Varanasi N...