वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ काशी की ओर से सोमवार को सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं यूथ विंग का गठन किया गया। सांस्कृतिक सत्र में आर्या और आरव ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कत्थक नृत्यांगना अनोखी सिन्हा ने आकर्षक शिव तांडव नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायिका रंजना गौर ने भजनों एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुति की। समारोह की अध्यक्षता ठाकुर पृथ्वी राज सिंह ने किया। मुख्य अतिथि रानिका जायसवाल थीं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शास्त्रीय संगीत- कथक नृत्य की जमकर बही बयार इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसपी श्रीवास्तव, अतुल ...