वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के सिटी डेलिगेसी स्थित कलासूत्र आर्ट स्टूडियो ऐंड गैलरी में सोमवार को 'जॉय ऑफ फ्रीडम' विषय पर आधारित फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। इसके लिए 130 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 65 चयनित विद्यार्थियों की तस्वीरें प्रदर्शनी में लगाई गईं। प्रदर्शनी में पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ चयनित चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी की थीम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह और फोटोग्राफर मनीष खत्री रहे। उन्होंने विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में शामिल होने के लिए ...