वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के तरयां में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वाराणसी-गोरखपुर रेल लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान रमगढ़वा निवासी 28 वर्षीय सूरज कुमार राजभर के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूरज कुमार अपनी बाइक से आया और बाइक खड़ी कर दी। उसी समय गाड़ी संख्या 15018 आ गई। वह दौड़ कर ट्रेन के सामने कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चिरईगांव चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह पहुंचे। बाइक के नंबर के जरिए मृतक की पहचान हुई। परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में उसका भाई रिंकू राजभर पहुंचा। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह गृहकलह से परेशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी एक साल पहले ...