Varanasi News: तबादले के बाद भी सहायक लेखाधिकारी कार्यमुक्त नहीं
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन के आदेशों की खुलेआम अनदेखी होने लगी है। तीन महीने पहले स्थानांतरित सहायक लेखाधिकारी को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया। वर्तमान में वह डिस्कॉम मुख्यालय में तैनात हैं। पेंशन और सीपीएफ का काम देखते हैं। इसके अलावा उनके पास सेकेंडरी का भी चार्ज है। चर्चा है कि मुख्यालय में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी चांदी है। वह यहां जमे हुए हैं। उधर, पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक (कार्मिक/प्रशासन) अशोक सेठ ने बताया कि कोई कर्मचारी अपनी शर्तों पर काम नहीं कर सकता है। लेखाकार ने प्रमोशन नहीं लेने का आवेदन दिया है। उनकी फाइल निदेशक (फाइनेंस) के पास भेज दी गई है। पावर कारपोरेशन प्रबंधन को इस पर फैसला करना है।पावर कारपोरेशन ने 20 जुलाई को विभागीय चयन समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.