वाराणसी, नवम्बर 23 -- अस्थि अवशेषों के दर्शन और पूजा Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के 95वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को हजारों बौद्ध अनुयायियों एवं भिक्षुओं ने तथागत के अस्थि अवशेष के दर्शन किये। इस दौरान मंदिर परिसर में वियतनाम के उपासक सफेद वस्त्र में धर्म चक्र प्रवर्तन का पाठ कर रहे थे। भारतीय बौद्ध उपासक नमो बुद्धाय का उदघोष करते हुए दर्शन कर रहे थे। इस दौरान भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, नेपाल और जापान समेत नौ देशों के बौद्ध भिक्षु एवं उपासकों ने बौद्ध अस्थि अवशेष का दर्शन किय। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में स्थित तथागत की प्रतिमा की महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव भिक्षु पी शिवली थेरो के नेतृत्व में विशेष पूजा की गई। इस दौरान विश्व में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से विय...