वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी। सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने बुधवार को कैंट स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से एक बिचौलिए को पकड़ा। उसके पास से एक आरक्षित तत्काल टिकट भी बरामद हुआ। आरपीएफ पोस्ट में उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। आरपीएफ की टीम तत्काल टिकट बुकिंग की अवधि में संदिग्धों को तलाश रही थी। इस बीच संदेह होने पर आदमपुर के हनुमान फाटक निवासी विष्णु अग्रहरि को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पोल खुल गई। मोबाइल फोन से तीन आरक्षित तत्काल टिकट का ब्यौरा भी सामने आया। विष्णु के अनुसार वह तीन से 400 रुपये की लालच में टिकट बनवा कर यात्रियों को देता था। इस कार्रवाई में एसआई सुनील कुमार, एएसआई राकेश कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश यादव, वीरेन्द्र मौर्य आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...