वाराणसी, सितम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। आदि अभियंता भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को पारंपरिक ढंग से मनाई गई। जनपद के छोटे-बड़े सभी कल-कारखानों, लोहे और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। साज सज्जा के बीच विश्वकर्मा की पूजा की गई। कारीगरों और प्रतिष्ठान-दुकान के मालिकों, संचालकों ने पूजन-अर्चन के माध्यम से प्रगति और सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। रोडवेज के वर्कशॉप और हाईडिल कॉलोनी समेत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विद्युत उपकेंद्रों में विश्वकर्मा पूजन किया गया। कारीगरों ने अपने औजारों और यंत्रों की भी पूजा की। विभिन्न सस्थानों में झांकी भी सजाई गई। यह भी पढ़ें- Mau News: विश्वकर्मा पूजा:कल-कारखानों में पूजे गए आदि शिल्पी यह भी पढ़ें- Varanasi News: उपकरण मित्रों-विशेषज्ञों ने आदि अभियंता को पूजा यह भी...