Varanasi News: ढूढराज पुलिया की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार की मौत
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: रामनगर। थाना क्षेत्र के भीटी में मंगलवार को पूर्वाह्न मोटरसाइकिल सवार एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ढूढराज पुलिया की रेलिंग से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर भीटी चौकी प्रभारी आदित्य राय मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी में उसके चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पवैया गांव का निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है। हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.