Varanasi News: ड्यूटी से खफा सिपाही ने व्हाट्सऐप ग्रुप में डाला इस्तीफा
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। एक रिक्रूट सिपाही ने सोमवार को रामनगर पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के सक्रिय लोगों से सूचना एवं समन्वय के लिए बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप पर अपना इस्तीफा डाल दिया। पुलिस आयुक्त के नाम लिखे गए इस्तीफे के वायरल होते ही विभाग में सनसनी मच गई। तत्काल सिपाही को थाना प्रभारी और एसीपी कोतवाली ने तलब किया। गलती का अहसास होने पर उसने ग्रुप से इस्तीफे की कॉपी हटा दी। रिक्रूट सिपाही ने अपने इस्तीफे में लिखा था, 'मैं अभी इतना सक्षम नहीं हूं कि 24 घंटे 7 दिन लगातार कार्य कर सकूं। चूंकि मुझमें किसी विशिष्ट मानव जैसी शक्तियां नहीं हैं। अत: महोदय से निवेदन है कि मुझे कार्यमुक्त कर मुझे कृतार्थ करें।' पुलिस आयुक्त कार्यालय के नाम लिखे गए इस्तीफे की फोटो वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही एसीपी कोतवाली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.