वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को खराब मौसम के कारण इंडिगो बेंगलुरु का विमान लगभग आधे घंटे हवा में चक्कर लगाता रहा। लैंडिंग के बाद पायलट और क्रू मेंबर ने ड्यूटी पूरी होने का हवाला देते हुए विमान को वापस बेंगलुरु ले जाने से इनकार कर दिया। इससे इसी विमान रद कर दिया गया। विमान के 167 यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से बेंगलुरु भेजने की व्यवस्था की गई। इंडिगो की बेंगलुरु से आने वाली उड़ान 6ई 6596 तय समय शाम 5:45 बजे से करीब आधे घंटे देरी से 6:15 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा। उसी समय आंधी और बारिश से दृश्यता बेहद कम हो गई थी। यह भी पढ़ें- लेट पहुंचा विमान, पायलट ने ड्यूटी से किया इनकार खराब मौसम से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से तत्काल लैंडिंग की अनुमति...