Varanasi News: डोसा खरीदने के दौरान दुकानदार से विवाद
वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। लल्लापुरा के मनोज चौरसिया ने भेलूपुर थाने में लीलाराम डोसा की दुकान के दुकानदार एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह दुकान पर डोसा खरीदने गया था। डोसा लेने के लिए दुकान से पर्ची कटवाई। पर्ची कटवाने के काफी देर बाद डोसा नहीं मिला तो दुकान के मालिक से कहा। आरोप है कि इस पर दुकानदार ने गाली दी। अपने लोगों के साथ मिलकर रॉड से मारपीट कर जान लेने की कोशिश की। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने दुकानदार और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.