वाराणसी, नवम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अमरा अखरी स्थित होटल में शनिवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें 2026-27 के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह चुने गए हैं। वहीं 2027-28 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. श्वेता दुबे चुनी गई हैं। वहीं डॉ. अमर अनुपम पांचवी बार सचिव बने हैं। पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य शंकर पांडेय और डॉ. अमित कुमार सिंह बने हैं। इसके साथ ही ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. प्रशांत सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉ. जसलोक सिंह, एडिटर डॉ. मीना सिंह, ट्रेजरार डॉ. अर्चना सैनी, सीडीई कन्विनर डॉ. रुपाली यादव बनी हैं। वहीं एक्जिक्यूटिव कमेटी में डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. विजय राय, डॉ. पीयूष पांडेय, डॉ. हिना मेहरा, डॉ. आशु...