Varanasi News: डॉ. नीलकंठ ने 'आंगन का उत्सव' किया शुभारम्भ
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सात अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 'आंगन का उत्सव' कार्यक्रम का शुक्रवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुभारम्भ किया। मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल में प्रह्लादघाट, पठानीटोला, कामेश्वर महादेव, ओमकालेश्वर आंगनबाड़ी केंद्रों के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली दी। शिशुओं को अन्नप्राशन कराया और कार्यकत्रियों को अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. नीलकंठ ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग के लिए अंत्योदय की परिकल्पना का भाव और सेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर कुसुम पटेल, नेहा कक्कड़, संदीप चौरसिया, बबलू सेठ, संतोष सोलापुरकर, आशा गुप्ता, सीता घीमिरे सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.