Varanasi News: डॉ. नागेंद्र केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बने
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्र.सं। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा वाराणसी की प्रबंध समिति का शनिवार को फुलवरिया स्थित एक होटल में चुनाव हुआ। डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी को अध्यक्ष, सतीश चंद्र मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा चल्ला सुब्बाराव शास्त्री को महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। उपाध्यक्ष के रूप में केदार तिवारी और कमल तिवारी, संयुक्त मंत्री के पद पर आशुतोष ओझा विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चल्ला वेंकट चिंतामणि गणेश, यज्ञदत्त तिवारी, आशीष ओझा, अभिषेक शर्मा एवं मणिशंकर पांडेय चुने गये। यह चुनाव चिटफंड विभाग के निर्देश पर चुनाव अधिकारी अंजनी कुमार की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मणिशंकर पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.